हनुमना: देश सेवा पर जाते समय पाती महात्मान गांव निवासी BSF जवान शहीद, हनुमना में शोक की लहर
Hanumana, Rewa | Jan 9, 2026 हनुमना क्षेत्र से दुखद समाचार सामने आई है। देश सेवा की ड्यूटी पर जा रहे बीएसएफ जवान भैया लाल पटेल का हृदयघात से निधन हो गया। जानकारी के अनुसार हनुमना क्षेत्र के ग्राम पांती महात्मान निवासी भैया लाल पटेल कल 8 जनबरी की सुबह सरहद पर अपनी ड्यूटी जॉइन करने के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और हृदयघात के कारण उनका स्वर्गवास हो गया।