गोहपारु: सिलपरी गांव के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
शहडोल जिले के सिलपरी गांव के ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर को एक ज्ञापन सौपा है,ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया है कि सिलपरी गांव में सड़क निर्माण कार्य न होने से ग्रामीणों को आवागमन करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है,सड़क निर्माण कार्य की मांग को लेकर ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौपा है।