बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के दिल्ली हाइवे पर कुड़ा नरसिंहपुर गांव के पास सड़क में गड्ढे होने के साथ ही उनमें पानी भर गया है। जिसमें आकर प्रतिदिन वाहन पलटकर लोग घायल हो रहे थे। जिसको लेकर भाकियू भानू ने धरना प्रदर्शन किया था। सड़क में हुए गडडो को लेकर पीडब्लूडी की टीम, खंड विकास अधिकारी सर्वज्ञ अग्रवाल, नगर पालिका के जे०ई ने पहुंचकर निरीक्षण किया।