बुधवार शाम 5 बजे जब पर्यटक लोहण्डीगुड़ा ब्लॉक में स्थित जल प्रपात में पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी। यहां स्थित चित्रकोट वाटरफॉल मार्च के महीने में ही सूख गया है। वाटरफॉल से सिर्फ एक ही पतली जलधारा नीचे गिर रही है।अभी गर्मी भी इतनी नहीं पड़ी कि यह जल प्रपात सुख जाए ।लेकिन प्रवाह रुकने की वजह से चित्रकोट वाटरफॉल की सौंदर्यता कम हो गई है।