महमूदाबाद: बरई बरुआ में दवा लेने गई युवती लापता, परिवार का रो-रो कर बुरा हाल, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग
थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र के बरई बरुआ ग्राम पंचायत में एक युवती के रहस्यमय तरीके से लापता होने का मामला लगातार चर्चाओं में है। घटना 8 नवंबर 2025 की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार युवती घर में दवा लेने के लिए बाहर गई थी। उस समय घर में कोई मौजूद नहीं था, जिस पर मां ने उसे दवा लाने के लिए कहा। लेकिन दवा लेने के बाद वह वापस घर नहीं लौटी।