धनौरा: गजरौला के भानपुर में सरकारी जमीन पर बने टीनशैड को नगर पालिका ने जेसीबी से गिरवा हुआ हंगामा
सरकारी जमीन पर बने टीनशैड को नगर पालिका ने बुधवार की शाम जेसीबी से गिरवा दिया है। लोगों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर तक हंगामा का माहौल रहा लेकिन बाद में विवाद शांत हो गया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस तैनात रही। भानपुर में समरपाल सिंह द्वारा सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करते हुए टीनशैड डालकर गेट लगा दिया गया था। टीनशैड में भूसा भी भर दिया था।