धनौरा: गजरौला के तिगरी रोड पर नीलगाय से टकराई बाइक, एक महिला की हुई मौत
गजरौला तिगरी गंगा धाम रोड पर बाइक के आगे नीलगाय आने से बाइक पर बैठी महिला की हुई मौत परिवार में मचा कोहराम, बुधवार को गांव सकरथली निवासी मनोज अपनी मां विमला के साथ तिगरी में अमावस्या पर स्नान करने जा रहा था,तिगरी रोड पर बाइक के आगे अचानक नीलगाय आ गई। बाइक नीलगाय से टकरा गई, टक्कर लगने से बाइक पर बैठी महिला विमला की मौत हो गई।