पंचकूला: मुख्यमंत्री ने प्रदेशभर में लगभग 3400 करोड़ रुपये की लागत की कुल 600 परियोजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास
सबका साथ-सबका विकास-सबका प्रयास और सबका विश्वास के मूलमंत्र पर चलते हुए सभी क्षेत्रों का समान विकास सुनिश्चित करने की अपनी प्रतिबद्धता के तहत राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों को आज एक बार फिर विकास परियोजनाओं की नायाब सौगात दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने जिला पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूरे सौगात दी।