पंचकूला: 14 अगस्त को पिंजौर गार्डन से व्हाइट हाउस तक निकली जाएगी तिरंगा यात्रा, भाजपा नेता वीरेंद्र भाऊ ने दी जानकारी
कालका विधानसभा से भाजपा के वरिष्ठ नेता वीरेंद्र भाऊ ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पिंजौर गार्डन से लेकर व्हाइट हाउस तक 14 अगस्त को तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि शाम 4:00 बजे यह तिरंगा यात्रा शुरू होगी। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों से तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की।