पंचकूला: विधानसभा अध्यक्ष ने सैक्टर- 20 स्थित अनाज मंडी में आढती एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पहुचे
विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने सैक्टर- 20 स्थित अनाज मंडी में आढती एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होने आढती एसोसिएशन को उनके द्वारा दिए गए मांग पत्र पर हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया। ज्ञान चंद गुप्ता ने अपने संबोधन में बताया कि सरकार ने पंचकूला का विकास करने में कोई कसर नही छोडी है।