करपी: नरगां गांव में आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ शिविर का निरीक्षण किया BDO करपी
Karpi, Arwal | Mar 6, 2024 प्रखंड विकास पदाधिकारी करपी राजीव कुमार सिन्हा ने नरगां गांव पहुंच आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ शिविर का निरीक्षण किया। मौके पर उन्होंने ग्रामीणों को कार्ड से मिलने वाली लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सभी राशनकार्ड धारकों को आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड़ बनाया जायेगा। आयुष्मान कार्ड 12 मार्च तक सभी जगहों पर बनाए जाएंगे।