खुरई: दुकानों का बकाया किराया और प्रीमियम राशि को लेकर नगर पालिका ने आज वसूली अभियान में सील की 26 दुकानें।
Khurai, Sagar | Aug 15, 2024 खुरई नगर पालिका स्वामित्त की नगर में लगभग 500 से अधिक दुकानें हैं। जिनमें से अधिकांश दुकानों के दुकानदारों ने लंबे समय से दुकानों का किराया और प्रीमियम राशि जमा नहीं की है। कई बार नोटिस देने के बाद राशि जमा न करने पर आज दिन भर कार्यवाही की गई। जिसमें कुल 26 दुकानों को सील किया गया है।