टोंक: राधा बल्लभपुरा निवासी पीड़ित ने मारपीट व धमकी देने के मामले में मेहंदवास थाना में दी रिपोर्ट
Tonk, Tonk | Jun 17, 2025 मेहंदवास थाना अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ग्राम राधा बल्लभपुरा निवासी पीड़ित अजीत बैरवा ने मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है। पीड़ित ने बताया कि महेंद्र व सोशर बेरवा निवासी राधा बल्लभपुरा ने गाली गलौज कर पकड़ लिया पीड़ित के साथ लाठी से मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी तथा हेमराज ने पीड़ित को फोन पर जान से मारने की धमकी दी है।