मोहनिया: प्रखंड विकास पदाधिकारी भभुआ ने रतवार पंचायत के आवास सर्वेयर पर दर्ज कराई प्राथमिकी
कैमूर जिले के भभुआ प्रखंड के रतवार पंचायत के आवास सर्वेयर द्वारा आवास प्लस में नाम जोड़ने के लिए पैसा मांगने का वीडियो कभी तेजी से वायरल हुआ था। इसके बाद कैमूर जिलाधिकारी सावन कुमार द्वारा संज्ञान लेते हुए बीडीओ को आदेश दिया जिसके बाद बीडीओ द्वारा भभुआ थाने में सरवेयर बालकिशून के ऊपर प्राथमीकी दर्ज कराई गई है।