करनाल: सेक्टर 12 में गांव काछवा के लोग डीसी से मिलने पहुंचे, जोहड़ के ओवर फ्लो होने को लेकर की शिकायत
Karnal, Karnal | Mar 1, 2024 गांव काछवा रणबीर नगर के लोग सेक्टर 12 लघु सचिवालय में डीसी से मिलने पहुंचे। गांव के जोहड़ के ओवर फ्लो होने से गंदे पानी से हो रही परेशानियों के बारे में डीसी को अवगत कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन से सफाई की मांग की और गंदगी से निजात दिलाने की गुहार लगाई।