मंडावर में श्रीमद् भागवत गीता और रास महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।जिसमें मंगलवार को देर रात तक चले कार्यक्रम में श्रद्धालु जमकर झूमे और भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव पर खूब माखन मिश्री बांटी। होकम प्रजापति ने बुधवार को सुबह 8:00 बजे बताया कि देर रात तक चल आयोजन में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने धर्म लाभ लिया।