बिंदकी: बिंदकी कस्बे में बिजली की दुकान में लगी आग, लाखों रुपए की संपत्ति जलकर हुई खाक, मचा हड़कंप
फतेहपुर जनपद के कोतवाली बिंदकी कस्बे के मोहल्ला मेन बाजार तथा नजाही बाजार के मध्य निशांत गुप्ता की बिजली की श्याम इलेक्ट्रिकल्स नाम की दुकान में रविवार की देर शाम लगभग 7:00 बजे बिजली के शार्ट सर्किट से आग लग गई। देखते ही देखते दुकान आग का गोला बन गई। हड़कंप मचा रहा। सूचना पर फायर ब्रिगेड तथा पुलिस पहुंची। लगभग 1 घंटे के प्रयास के बाद आग को बुझाया जा सका।