गायघाट: मैठी टॉल प्लाजा के पास हनुमान मंदिर कट पर टॉल टैक्स को लेकर विवाद, ट्रक चालकों ने जबरन वसूली का आरोप लगाया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के मैठी टॉल प्लाजा के समीप हनुमान मंदिर काट पर टॉल टेक्स का लेकर मंगलवार सुबह करीब 8 बजे में जमकर विवाद हो गया। ट्रक चालकों ने जबरन टॉल वसूली का आरोप लगा खूब हंगामा किया। ट्रक चालक मोती कुमार ने बताया कि अवैध रूप से मैठी पिलखी मार्ग पर वाहन चालकों से रुपया वसूला जा रहा है।