बरौली: बढ़ेया गांव में हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया
बरौली थाना क्षेत्र के बढ़ेया गांव में पुलिस ने छापेमारी कर हत्या के प्रयास मामले में फरार चल रहे एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने कोर्ट में पेश कर दिया। इसकी जानकारी बरौली थाना प्रभारी संदीप कुमार ने दी।