बरौली: देवापुर गांव में गैस सिलेंडर में रिसाव से आग लगने के कारण 2 वर्षीय बच्ची की मौत, मां झुलसी
बरौली थाना क्षेत्र के देवापुर गांव में रविवार देर रात्रि गैस सिलेंडर में हुए रिसाव के कारण अचानक एक घर में आग लग गई। आग की चपेट में आने से 24 माह की बच्ची को गोद में लेकर किचन में खड़ी महिला गंभीर रूप से झुलस गईं, जबकि बच्ची की मौत हो गई। मृतका देवापुर गांव निवासी टूनू पटेल की 20 माह की पुत्री रौशनी कुमारी थी। बच्ची की मां पूजा देवी गंभीर रूप से झुलस गईं।