सासाराम: बिहार यात्रा पर निकले उपेंद्र कुशवाहा ने सासाराम में राजद पर बड़ा हमला बोला
Sasaram, Rohtas | Sep 27, 2024 बिहार यात्रा पर निकले राष्ट्रीय लोक मोर्चा (आरएलएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार करीब साढ़े ग्यारह बजे राजद पर हमला बोलते हुए कहा कि मगध-शाहाबाद के इलाके में लोकसभा चुनाव में एनडीए के विपरीत परिणाम आने पर भले ही राजद के लोग खुश हो रहे है लेकिन उनकी खुशी विधानसभा चुनाव में गम में तब्दील हो जाएंगी, वें औंधे मुंह गिरेंगे।