बांसी: प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं ने बांसी कोतवाली पर पुलिस कर्मियों को बांधी राखी, पुलिस ने सुरक्षा का वचन दिया
प्राथमिक विद्यालय बांसी की छात्राओं ने शुक्रवार दोपहर लगभग 12:00 बजे थाना कोतवाली बांसी पर पहुंचकर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी सहित सभी पुलिस कर्मियों को राखी बांधी। इस दौरान पुलिसकर्मियों ने उनकी सुरक्षा का वचन दिया और उन्हें उपहार प्रदान किया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार तिवारी ने सभी बच्चियों को आशीर्वाद प्रदान किया और उनके सुरक्षा का वचन दिया।