9.32 करोड़ किसानों को बड़ी सौगात: पीएम-किसान की 22वीं किस्त 13 मार्च को होगी जारी, खातों में आएंगे 18,650 करोड़ रुपए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 13 मार्च को पीएम-किसान की 22वीं किस्त जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री शाम 5 बजे गुवाहाटी (असम) से देशभर के किसानों के खातों में डीबीटी के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे।