बिंदकी: बिंदकी कस्बे की ईदगाह मैदान में अदा की गई ईद की नमाज, एक-दूसरे को दी गई ईद की मुबारकबाद
फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे के ईद का मैदान में शनिवार की सुबह लगभग 8:30 बजे अकीदत और उत्साह के साथ ईद की नमाज अदा की गई। शहर काजी मौलाना रजा कादरी ने ईद की नमाज अदा कराई। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर तथा गुलदस्ता भेंट कर ईद की मुबारकबाद दिया और भाईचारे का संदेश दिया। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।