चंदौसी: चंदौसी कोतवाली क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थिति में हुई महिला की मौत के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
चंदौसी क्षेत्र के गांव रामनगर कैथल में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।शुक्रवार को हुई इस घटना के बाद मृतका के मौसेरे भाई, निवासी राय सती (चंदौसी), ने महिला के पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और जांच शुरू की।