प्रतापपुर: अदौरिया मोड़ पर बाराती गाड़ी के साथ डीजे गाड़ी लूट मामले का पुलिस ने किया खुलासा
प्रतापपुर पुलिस ने अदौरिया मोड़ पर हुए डीजे गाड़ी लूट कांड का उद्भेदन कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने 8 लोगों में से 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति अभी भी फरार है। सभी गिरफ्तार लोगो को शुक्रवार को लगभग 12 बजे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से लूटे गए 5 डीजे मशीन, एक देसी पिस्टल, 6 मोबाइल फोन और 3 मोटरसाइकिल बराम