प्रतापपुर: प्रीमियर अकादमी प्रतापपुर के बच्चों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम हासिल किया
प्रतापपुर में स्थित प्रीमियर अकादमी के बच्चों ने सीबीएसई 10वीं बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। 13 मई को लगभग 3 बजे सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया, जिसमें प्रीमियर अकादमी के सभी बच्चे अच्छे अंक से उत्तीर्ण हुए। परीक्षा में कुल 26 परीक्षार्थी शामिल हुए, जिसमें 23 बच्चे प्रथम श्रेणी से एवं 03 बच्चे द्वितीय श्रेणी से उत्तीर