ग्राम धनोरा निवासी अभिषेक साहू का वीडियो आज शनिवार की शाम 5 बजे वायरल हो रहा है। उन्होंने ग्राम तार्री में हुए घटना के बाद तत्काल एंबुलेंस तथा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध नहीं मिलने के कारण एक युवक की मौत होने से नाराजगी जताई है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की नीति में सुधार करने के लिए शासन प्रशासन से मांग किया है।