फारबिसगंज: फारबिसगंज में बीजेपी नगर कमिटी द्वारा संत रविदास जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई
फारबिसगंज में संत रविदास जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई. बीजेपी नगर अध्यक्ष विरेंद्र प्रसाद मिंटू की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया. बुधवार को 11 बजे भाजपा कार्यकर्ताओं ने संत रवि दास की जयंती मनाया. इस मौके पर तैल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित किया गया. कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ता समेत स्थानीय लोग मौजूद थे.