अमित कुमार आनंद द्वारा आज पुलिस कार्यालय, अमरोहा में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने दूर-दराज से आए शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।