बारां: शाहाबाद रोड शीतला चौक पर दो कारों में लगी भीषण आग, शॉर्ट सर्किट के कारण हुई आगजनी
Baran, Baran | Dec 24, 2025 शहर के शाहबाद रोड पर स्थित शीतला चौक पर खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार एक कार में शॉर्ट सर्किट से आग भडकी जिसने दूसरी कार को भी चपेट में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कारों से पहले धूंआ निकलता दिखाई दिया ,जिसके बाद आग की लपटे उठने लगी सूचना मिलने पर दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया पुलिस ने भी घटनास्थल का जायजा लिया।