हुज़ूर: पेरिस ओलंपिक से मेडल जीतकर स्वदेश लौटी हॉकी टीम,एमपी के विवेक सागर का भोपाल एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत
Huzur, Bhopal | Aug 11, 2024 पेरिस ओलिंपिक की कांस्य पदक विजेता भारतीय पुरुषहॉकी टीम शनिवार को देश लौट आई।आज सुबह एमपी के विवेक सागर दिल्ली की पहली फ्लाइट से भोपाल एयरपोर्ट पहुंचे।यहां विवेक का जोरदार स्वागत हुआ। भोपाल के राजाभोज एयरपोर्ट पर मंत्री विश्वास सारंग विवेक सागर को रिसीव करने पहुंचे। इस मौके पर पूरा एयरपोर्ट ढोल- नगाड़ों से गूंज रहा था|