भरतपुर: भरतपुर के 293वें स्थापना दिवस पर 13 से 19 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम
*भरतपुर के 293वें स्थापना दिवस पर 13 से 19 फरवरी तक होंगे कार्यक्रम*स्थापना दिवस इतिहास, धरोहर, संस्कृति एवं पर्यटन से जोड़ने का माध्यम बने- जिला कलक्टर* भरतपुर, 09 जनवरी। भरतपुर के 293वें स्थापना दिवस को भव्य, रोचक एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाने के उद्देश्य से जिला कलक्टर कमर चौधरी की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित हुई।