अतरी प्रखंड के टेउसा बाजार में शुक्रवार को पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया है। कुछ दिन पूर्व टेउसा बाजार से एक मोटरसाइकिल चोरी हो गया था । टेउसा बाजार में संचालित सरस्वती लाइब्रेरी के संचालक टिंकू कुमार के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद किया गया। उनसे गाड़ी का कागज मांगा गया तो बोला हम घर से लेकर आते हैं लेकिन 5 घंटा बीत जाने के बाद भी वह नहीं आया।