गजरौला में सोमवार सुबह से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित नजर आया। कड़ाके की ठंड और कम दृश्यता के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए चलते दिखाई दिए, पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए। शहर अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही कोहरे और ठंड का असर आम जनजीवन पर साफ दिखाई।