सासनी: गांव दरियापुर में एक बालक के साथ पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने की मारपीट, बालक का टूटा दांत और हाथ
Sasni, Hathras | Jul 5, 2025 जनपद हाथरस की तहसील सासनी क्षेत्र के गांव दरियापुर में शौच के लिए गए एक 12 वर्षीय बालक के साथ पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने जमकर मारपीट कर दी। मारपीट मे बालक का हाथ और दांत टूट गया। पीड़ित बालक के परिजनों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने बालक का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। शिकायत पर पुलिस ने मामले मे आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।