अनूपपुर: अनूपपुर स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, पटरी पार करते समय महिला की मौत
अनूपपुर जंक्शन पर प्लेटफॉर्म बदलने के दौरान पटरी पार कर रही 47 वर्षीय हमीदा बेगम मालगाड़ी की चपेट में आ गईं, जिससे उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ओवरब्रिज के अभाव में यात्री जान जोखिम में डालकर पटरी पार करने को मजबूर हैं। घटना के बाद रेलवे प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं।