हिलसा: कमता में पुंज और खड़ी गेहूं की फसल में लगी आग
Hilsa, Nalanda | Apr 28, 2025 हिलसा थाना क्षेत्र अंतर्गत कमता गांव अचानक आग लग जाने से एक पुंज व लगभग एक बीघे में लगी गेहू की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के बाद गांव में अफरा - तफरी का माहौल उत्पन हो गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण लोग आग बुझाने के लिए दौड़े और समरसेबल मोटर चालू कर आग बुझाने की कोशिश की गई।आग इतनी भीषण थी की लोगों को पास जाने में डर लग रहा था।