कुढ़नी: कुढ़नी थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
कुढ़नी रेलवे स्टेशन के मधुवन चौर स्थित रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई. घटना मंगलवार रात करीब नौ बजे की है. मृतक अमन कुमार ,उम्र 22 वर्ष, पिता धर्मेंद्र कुमार के रूप मे बताया गया है कि वह किसी काम से रात को रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी कारण ट्रेन की चपेट में आकर उसकी मौत हो गई.