बरबीघा: शेखपुरा में धर्म गुरुओं ने बाल विवाह रोकने का संकल्प लिया
अक्षय तृतीया के अवसर पर शेखपुरा जिले में बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जन निर्माण केंद्र और जस्ट फॉर राइट चिल्ड्रन, नई दिल्ली के सहयोग से बुधवार दोपहर 12:00 बजे जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिले के मंदिरों और मस्जिदों में विशेष अभियान चलाकर धर्म गुरुओं ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली।