सोरों कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्त में आए वाहन चोरों का नाम राजभान उर्फ भोला पुत्र सतीश निवासी नगला पटिया और नंदलाल पुत्र महेश निवासी नगला वाले है। गिरफ्त में आए वाहन चोरों के कब्जे से चोरी की बाइक स्प्लेंडर बरामद हुई है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।