आरंग: आरंग क्षेत्र में सीआरपीएफ जवानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली, कई जगह हुआ स्वागत
Arang, Raipur | Aug 12, 2025 मंगलवार को अजय कुमार सिंह उपमहानिरीक्षक ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल भिलाई के निर्देशन में ग्रुप केंद्र के जवानों द्वारा तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। जिसमें सैकड़ो जवानों ने बढ़चढ़कर भाग लिया, तिरंगा बाइक रैली सीआरपीएफ मोंटेसरी स्कूल भिलाई से निकलकर शासकीय पूर्व एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भिलाई पहुंची।