फरसगांव: बड़गई में जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन, स्थानीय विधायक सहित कलेक्टर व एसपी रहे मौजूद
फरसगांव विकासखण्ड के दुरस्थ ग्राम बड़गई में शुक्रवार को जिलास्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 398 आवेदन प्राप्त हुए,जिनके त्वरित निराकरण के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्रीय विधायक नीलकंठ टेकाम के साथ कलेक्टर कुणाल दुदावत व एसपी वाय अक्षय कुमार सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजुद रहे।