फरसगांव: NH-30 पर बोरगांव के पास कार और ट्रक में हुई टक्कर, कार सवार जगदलपुर निवासी वकील हुए घायल
NH-30 बोरगांव के पास गुरुवार की शाम लगभग 5:30 बजे ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई।हादसे में कार सवार जगदलपुर निवासी असफाक अली घायल हो गये।जिन्हें उपचार हेतु 108 एम्बुलेंस वाहन फरसगांव अस्प्ताल में लाया गया है।उपचार जारी है,घायल कार सवार असफाक अली ने बताया कि वह पेशे से वकील है,जो केशकाल कोर्ट में काम से आये हुए थे,वापस जाने के दौरान ट्रक से टक्कर हो गई।