पलवल: डिटेक्टिव स्टाफ पलवल की टीम ने 1 किलो 115 ग्राम स्मैक सहित 2 तस्करों को किया गिरफ्तार
Palwal, Palwal | Aug 18, 2024 डिटेक्टिव स्टाफ पलवल की टीम ने 1 किलो 115 ग्राम स्मेक सहित दो तस्कर किए गिरफ्तार आपको बता दें डिटेक्टिव स्टाफ पलवल प्रभारी हनीश खान के मुताबिक उनकी टीम ने उत्तर प्रदेश निवासी सुनील और उसके साथी बलराम को सेलोटी रोड से एक किलो 115 ग्राम स्मेक सहित गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पकडी गई समेक की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है।