झंझारपुर में 14 फरवरी 2026 को चिल्ड्रेन पार्क, दुर्गा स्थान परिसर में आयोजित होने वाले विराट हिंदू महासम्मेलन की तैयारी को लेकर मंगलवार को समीक्षा बैठक हुई। बैठक में सम्मेलन की रूपरेखा, व्यवस्था, जनसंपर्क और कार्यक्रम संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।