औरैया: कोतवाली क्षेत्र के सत्तेस्वर निवासी महिला आग तापते समय तसले में गिरकर गंभीर रूप से झुलसी, अस्पताल में उपचार जारी
सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सत्तेस्वर निवासी विजयलक्ष्मी पत्नी श्याम बाबू गुप्ता मंगलवार की शाम करीब 5:30 बजे घर में बैठी तसले में आग ताप रही थी कि उसी दौरान अचानक से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह तसले में गिर पड़ी और गंभीर रूप से झुलस गई। उन्हें आनन फानन में औरैया के 50 सैया अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।