खातेगांव: खातेगांव एवं चंदवाना में विधायक आशीष शर्मा ने सदस्यता अभियान को लेकर बूथ कार्यकर्ताओं से की चर्चा
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आगामी 2 सितंबर से सदस्यता अभियान की शुरुआत की जाएगी अधिक से अधिक सदस्य बनाने को लेकर जनप्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी गांव गांव जाकर कार्यकर्ताओं से चर्चा कर रहे हे सदस्यता अभियान को लेकर आज शनिवार को खातेगांव व चंदवाना में विधायक आशीष शर्मा ने बूथ कार्यकर्ताओं से चर्चा की, इस दौरान कार्यकर्ताओं द्वारा विधायक का स्वागत किया गया