बांका: बांका जिले के हनुमान मंदिरों में रामनवमी पर विधि-विधान से हुआ ध्वजारोहण
Banka, Banka | Mar 27, 2026 बांका जिलेभर में शुक्रवार को रामनवमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस दौरान जिले भर के हनुमान मंदिर में इस मौके पर महावीर झंडा रोपण किया गया। शुक्रवार को पंडित देवकांत झा ने दोपहर बाद करीब 2 बजे बताया की रामनवमी के मौके पर हनुमान मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद फिर कई मंदिर में लड्डू का भोग लगाया गया।