आरा: इसाढ़ी गांव के समीप से राइफल, कट्टा व गोली के साथ तीन बदमाश हुए गिरफ्तार, एसपी द्वारा दी गई जानकारी
Arrah, Bhojpur | Mar 14, 2024 आयर थाना क्षेत्र के इसाढ़ी गांव के समीप से कार में सवार तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। तलाशी लेने के दौरान राइफल, कट्टा, गोली व मैगजीन के साथ दो मोबाइल बरामद हुआ है। एसपी प्रमोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि एक कार में सवार कुछ लोग बड़ी घटना को अंजाम देने निकले हैं जिसके बाद वाहन चेकिंग लगाकर कार को रोका गया और हथियार के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।